बदायूं में ओवरलोड और अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान, 12 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम एवं अभिनव कुमार चौधरी, मालकर अधिकारी द्वारा बिना कर जमा किए वाहन संचालित होने वाले दो माल वाहन थाना बिल्सी और दो वाहन थाना बिसौली में निरुद्ध किए गये। साथ ही एक बस बिना कर, परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर सीज की कारवाही की गई। इसके साथ ही 10 ओवरलोड माल वाहन को एआरटीओ कार्यालय में सीज किया गया।
इसके साथ ही स्कूली बस एवं वैनों को चेक किया गया। जिसमें दो स्कूली वाहनों के चालान किए गए, कुल कार्यवाही में ढाई लाख प्रसमन शुल्क वसूलकर सरकारी खाते में जमा कराया गया। साथ ही सभी जन सामान्य से अनुरोध किया गया कि जिन वाहनों की फिटनेस, बीमा एवं पॉल्यूशन इत्यादि समाप्त है उनको समय से कराते रहें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, सुरक्षित यात्रा करें, तेज गति से वाहन ना चलाएं, वाहनों के समस्त प्रपत्र पूर्ण रखें ऐसा न करने पर प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *