बदायूॅं जनमत। ब्लाक उसावां के कस्बा उसहैत में स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का चेयरमैन नबाव हसन ने निरीक्षण किया। चेयरमैन ने निरीक्षण के दौरान केंद्र पर स्टाफ द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की प्रशंसा की, साथ ही समस्त स्टाफ के प्रयासों को प्रोत्साहित किया।
केंद्र पर चल रही बिजली की समस्या से निपटने के लिये उन्होंने स्वयं जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा यदि किसी कारणवश स्वास्थ्य केंद्र की बिजली सप्लाई बाधित होती है तो विद्युत आपूर्ति नगर पंचायत उसहैत के जनरेटर से कराई जाएगी। वहीं स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी कैंप का भी आयोजन हुआ जिसमें बरेली की टीम द्वारा 16 महिलाओं की नसबंदी की गई। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डा. रजिया, सभासद मुजीब खान, फार्मासिस्ट मुजम्मिल हुसैन, साकिब आदि मौजूद रहे। 

