भारतीय बौद्ध महासभा ने मनाया धम्म दीक्षा दिवस, शोभायात्रा निकाली

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा शहर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में धम्म दीक्षा दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम प्रातः 10 बाजे से बुद्ध वंदन भुक्खू संघ के द्वारा की गई और बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात शोभा यात्रा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क से जिला अस्पताल के सामने से होते कचहरी रोड से नेकपुर अंडर पास होते हुए डॉ हरीश कुमार दिनकर के द्वार पवन बैंकट लोन के सामने शोभा यात्रा को केला वितरण किए गए और पीडब्ल्यूडी चौराहे से संतोख सिंह चौक से आवास विकास में घूमते हुए पुनः ओवरब्रिज होते हुए पुलिस लाइन चौराहे होते हुए वन विभाग वाले रोड से पुनः डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में शोभा यात्रा के समापन हुआ। उसके बाद पार्क में मंच से धम्म एवं अम्बेडकर विद्वानों ने अपने विचार प्रस्तुत किये।
जिसमें डॉ राधेलाल बौद्ध, डॉ क्रांति कुमार, साहबसिंह बौद्ध,भारत सिंह अम्बेडकर, छोटे लाल, डॉ हरीश दिनकर, आध्यक्ष एससी एसटी बेसिक शिक्षक महासभा, सदावती बोद्ध और नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, कासगंज से आये बौध गायक हीरा लाल बौद्ध ने बाबा साहेब और बुद्ध के जीवन पर आधारित गीत गाये। अन्त में भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह ने अंतिम संबोधन में सभी का आभार व्यक्त किया और सब्बे सत्ता के साथ सभा समाप्त की घोषण की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *