लोकसभा चुनाव 2024: सपा ने भाजपा से छीनी बदायूं सीट, देखिए किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट

राजनीति

बदायूॅं जनमत‌। सपा ने भाजपा से बदायूं लोकसभा सीट छीन ली। यह 2019 में भाजपा के खाते में गई थी। यहां से संघमित्रा मौर्य सांसद बनी थीं। इस बार भाजपा ने संघमित्रा का टिकट काटकर दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया, लेकिन वह इस पर कब्जा बरकरार नहीं रख सके।
बदायूं में सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने 501006 मत हासिल करके जीत दर्ज कराई। भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य 35269 मतों के अंतर से हार गए। दुर्विजय सिंह शाक्य को 465737 मत मिले। बसपा मुख्य मुकाबले से बाहर रही। जमानत भी नहीं बच सकी। बदायूं संसदीय सीट के लिए मतगणना मंडी स्थल पर सुबह आठ बजे शुरू हुई। साढ़े नौ बजे से रुझान आने शुरू हो गए। मतगणना के 14 वें चक्र तक सिर्फ दूसरा चक्र ही ऐसा रहा जिसमें सपा आगे रही। बाकी 13 चक्रों में भाजपा ने बढ़त बनाई लेकिन 15 वें चक्र से बाजी पलटना शुरू हुई।
गुन्नौर और सहसवान की यादव मुस्लिम बेल्ट के मत खुले तो सपा की लॉटरी लग गई। धीरे-धीरे करके सपा ने बढ़त बनाई तो अंत तक भाजपा उसे पछाड़ नहीं पाई जबकि बसपा पहले ही चक्र में पिछड़ गई थी और आखिरी 33 वें चक्र तक तीसरे ही स्थान पर रही। बसपा के मुस्लिम खां ने 97616 मत पाए। वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। जमानत बचाने के लिए उन्हें कुल पड़े 1091764 मतों का छठवां हिस्सा 181949 हजार से अधिक मत चाहिए थे लेकिन उन्हें उतने मत उन्हें नहीं प्राप्त हुए।
पांच निर्दलीय और छोटे-बड़े दलों के मिलाकर कुल छह उम्मीदवार दलीय थे। इस तरह से कुल 11 उम्मीदवार मैदान थे। अबकी बार भाजपा ने सबसे ज्यादा ताकत पार्टी उम्मीदवारों के लिए झोंकी पीएम से लेकर सीएम तक आए। गृहमंत्री और उत्तराखंड तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी चुनाव प्रचार किया लेकिन जीत नहीं दिला सके।

किस प्रत्याशी को कितने मिले मत…

भाजपा: दुर्विजय सिंह शाक्य- 465737
सपा: आदित्य यादव- 501006
बसपा: मुस्लिम खां- 97616
स्वराज भारतीय न्याय पार्टी: सुलेमान- 1237
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी: नीलम रानी पाल- 2424
लोग पार्टी से हरिराज सिंह- 908
निर्दलीय: दिनेश कुमार- 2666
इशरत अली- 1508
राम प्रताप मौर्या- 1540
संदीप कुमार- 3828
लता यादव- 2563
नोटा- 8547               

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *