बदायूॅं जनमत। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव दो दिवसीय दौरे पर बदायूं आए। कल शाम सात बजे शिवपाल सिंह यादव आबिद रजा के आवास पर पहुंचे, जहां आबिद रजा ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता आबिद रजा के आवास पर मौजूद थे। सभी कार्यकर्ताओं ने भी सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद शिवपाल व आबिद रजा के बीच लंबी राजनैतिक चर्चा हुई। 

