बदायूं में बुआ और भतीजी से छेड़खानी, बचाने वाले लोगों को भी पीटा, चार आरोपियों पर रिपोर्ट

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। चार युवकों पर एक व्यापारी के घर में घुसकर बुआ-भतीजी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि दोनों के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इससे उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िताओं के परिजनों से भी मारपीट की। बाद में आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना दातागंज की है। यहां कि 21 वर्षीय एक पीड़िता ने दातागंज थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बृहस्पतिवार की देर शाम करीब 8 बजे अपनी 14 वर्षीय भतीजी के साथ घर में अकेली थी। परिजन बाहर गए थे। इसी दौरान शराब के नशे में मोहल्ले के ही चार युवक जबरन घुस आए। इनमें दो युवक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। अक्सर क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा करते हैं। आरोपियों ने घर में घुसकर हम दोनों के साथ अभद्रता कर छेड़खानी की।

पीड़िता के भाई पर चाकू से हमला…

शोर मचाने पर परिजन और मोहल्ले के कई लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने इन लोगों के साथ मारपीट की। पीड़िता के भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। आरोपी ने चेहरे पर घूसा मारा, जिससे एक दांत टूट गया। इधर, पीड़िता के भाई ने बताया कि वह आरोपियों के घर पर शिकायत करने गए तो आरोपी के परिजनों ने छत से पथराव कर दिया।
पीड़ित के भाई ने बताया कि आरोपी युवक अपनी एक बाइक भी छोड़ गए थे, बाइक पुलिस को सौंप दी गई। सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ओमेंद्र गुप्ता, विशाल गुप्ता, राज गुप्ता और अनमोल शर्मा के विरुद्ध छेड़खानी, धमकी व मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। नामजद युवकों की तलाश जारी है। इनमें नामजद दो युवकों का आपराधिक इतिहास बताया गया है, उसे भी खंगाला जा रहा है।

जुर्म (अपराध) जनमत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *