बदायूं डबल मर्डर केस पर बोले पूर्व मंत्री आबिद रज़ा, इंसानियत को कलंकित करने वाली घटना

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कान्हा नगला में डबल हत्याकांड में एक महिला व एक मासूम की हत्या के सम्बंध आज पूर्व मंत्री आबिद रज़ा मृतकों के परिजनों से मिलने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे तथा मृतकों के परिवार को सांत्वना दी।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा यह घटना इंसानियत को कलंकित करने वाली है। मौके पर आबिद रज़ा ने एसएसपी से फोन पर घटना का खुलासा करने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले की मांग की। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने मृतकों के परिजनों से धैर्य रखने का कहा तथा परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

बदायूं पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *