बदायूं में गेहूं के ओवरलोड ट्रॉले से टकराकर ट्रक पलटा, चालक की मौत, क्लीनर घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। मूसाझाग थाना क्षेत्र के दातागंज रोड पर ट्रॉले से टकराकर ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। बरेली जिला के थाना व गांव भमोरा निवासी रमेश (32 वर्ष) पुत्र सत्यपाल ट्रक में सरसों के बोरे भरकर बदायूं से बहराइच जा रहा था।
मूसाझाग बाजार के पास पुलिया से गुजरते समय गेहूं के ओवरलोड ट्रॉले से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पलट गया और उसकी बॉडी फट गई। हादसे में ट्रक में भरीं सरसों की बोरियां इधर-उधर बिखर गईं। चालक रमेश और अज्ञात क्लीनर बोरों के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर जमा लोगों ने दोनों को बमुश्किल बाहर निकाला।
पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चालक रमेश को मृत घोषित कर दिया। क्लीनर का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया। शनिवार को रमेश के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दी गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *