बदायूं- एमएफ हाइवे पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार मां-बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार मां-बेटे की मंगलवार शाम मौत हो गई। वहीं ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
हादसा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ओरछी चौराहे के पास हुआ। थाना इस्लामनगर इलाके के गांव ठिरिया निवासी अमन सागर अपनी बहन पूजा (28) व भांजे आयांश को लेकर बाइक से दूसरी बहन के घर मुरादाबाद के बिलारी कस्बा जा रहा था। रास्ते में ओरछी चौराहे पर ट्रैक्टर ओवरटेकिंग के दौरान बाइक ट्राली की चपेट में आ गई। इस हादसे में पूजा और उसका आठ महीने का बेटा आयांश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अमन को साधारण चोट लगी।
घटनास्थल से कुछ दूरी पर तैनात पुलिस घायलों को निजी अस्पताल ले गई। वहां हालत गंभीर होने के कारण दोनों को चंदौसी के निजी अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक पूजा की शादी दो साल पहले बिल्सी के सुभानपुर गांव निवासी अंशु के साथ हुई थी और वह महीनेभर पहले मायके आई हुई थी। यहां से दूसरी बहन से मिलने जा रही थी लेकिन रास्ते में हुए हादसे में उसकी जान चली गई।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *