पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पट्टिका लगाकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और लोगों से अपील की कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनकी देखभाल कर संरक्षण का दायित्व भी निभाएं।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि हमें प्राकृतिक संसाधनों व पेड़ों की रक्षा सुरक्षा करने के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। पेड़ पौधे हमें शुद्ध वायु देते है। पौधें मनुष्यों के साथ-साथ सभी जीवों के जीने का भी सहारा हैं। बिना पेड़ों के पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। पेड़ों की अन्धाधुंध कटाई व कमी के कारण अनेक तरह की प्राकृतिक आपदाएं पृथ्वी पर विनाश मचा सकती हैं। प्राकृतिक आपदाओं तथा पर्यावरण प्रदूषण के कारण होने वाली परेशानियों को रोकने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव रखते हुए उसकी रक्षा के लिए निरंतर जागरूक रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उसका संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति के जीवनदायक मूल्यों से जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर इस लोक-कल्याणकारी मुहिम को सफल बनाएं।       

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *