बदायूं में शौचालय में मिला किशोरी की शव; मृतका की दादी का आरोप- दो युवकों ने गला दबाकर की हत्या

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। हजरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौचालय के अंदर किशोरी का शव मिला। उसकी दादी का आरोप है कि दो युवकों ने किशोरी का गला दबाकर हत्या की है। मंगलवार देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
16 वर्षीय किशोरी गांव के एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी। मंगलवार रात वह अपनी दादी के साथ चारपाई पर लेटी हुई थी। रात में दादी से शौच की बात कहकर चली गई। जब आधा घंटे तक वह वापस नहीं आई तो दादी देखने गई तो शौचालय का दरवाजा बंद था। उनके मुताबिक उन्होंने धक्का मारकर दरवाजा खोला तो दो युवक किशोरी का गला दबा रहे थे। किशोरी की दादी ने शोर मचाया तो दोनों युवक भाग निकले। इसमें एक युवक को उन्होंने पहचान लिया। उन्होंने बताया कि सुमित नाम का युवक गांव में ही रिश्तेदारी रहकर मोटर साइकिल मैकेनिक काम करता है। वह अपने किसी साथी के साथ आया था। उन्होंने बताया कि जब पास जाकर देखा तो उनकी पोती मृत अवस्था में पड़ी थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

गांव में रहकर काम करता था आरोपित युवक…

किशोरी की मां ने बताया कि सुमित किसी दूसरे गांव का रहने वाला है, लेकिन गांव में वह काम करता था। पूर्व में उससे कोई दुश्मनी भी नहीं थी। उन्होंने बताया कि किसी वजह से बेटी को मारा, इसका पता नहीं चल रहा। उसका घर आना-जाना भी नहीं था।         

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *