बदायूं में बंदरों के झुंड ने किया महिला पर हमला, छत से गिरकर मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शुक्रवार देर शाम घर की छत पर कपड़े उतारने गई महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों के हमले से घबराकर महिला छत से नीचे गिर गई। गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पलई निवासी बताशो देवी (46) पत्नी राजपाल सिंह शुक्रवार देर शाम को घर की छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गई थीं। इसी दौरान छत पर अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में महिला अपना संतुलन खो बैठीं और छत से नीचे जा गिरीं। छत से गिरने के कारण महिला को गंभीर चोटें आईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *