बदायूॅं जनमत। जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए खेत में की गई तारकशी में करंट लगने से एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई हादसा बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर में हुआ। कुंवरपाल के 14 वर्षीय बेटे दुर्वेश का सुबह खेत पर जाने के दौरान पड़ोसी के खेत में लगी तारकशी से हाथ टच हो गया। तारकशी में करंट दौड़ रहा था। जिससे वह चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
परिजनों और आसपास के किसानों ने किसी तरह दुर्वेश को करंट से छुड़ाया। उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दुर्वेश तीन भाई-बहनों में मझला था। उससे बड़ी एक बहन और छोटा एक भाई है। परिजनों ने पड़ोसी खेत मालिक शुक्कन और धर्मपाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है। 


