सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का सदर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, जागरुकता वाहन रवाना

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जिले में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनना होगा। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति जिस स्थान पर जहां भी कार्य कर रहा है मेहनत और ईमानदारी से कार्य करें, तो संपूर्ण भारत का नहीं ब्रह्मांड का विकास होगा। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना, सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम, यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश पाठक, राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नूतन सिंह, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, आर.टी.एम. फॉर सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी की प्रबंधक रिदा खान, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार परिषद बदायूं के अध्यक्ष शिवस्वरूप गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री जवाहर रस्तोगी, जिला संयोजक अरविंद पाल गुप्ता, नगर अध्यक्ष राजीव भारद्वाज, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार शर्मा, बस यूनियन के अध्यक्ष ओंकार सिंह, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय मथुरिया के साथ-साथ यातायात पुलिस के कार्मिक, नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ एन.सी.सी. के कैडेट उपस्थित रहे।

जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाते हुए सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व अन्य : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *