बदायूं में नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। आपसी झगड़े से नाराज एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक दो घंटे से अधिक समय से टंकी पर बैठा है और नीचे उतरने को तैयार नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही सहसवान कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिसकर्मी लाउडस्पीकर से युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस उसे बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने का भरोसा दे रही है, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा हुआ है। यह मामला सहसवान की डाक बंगला कॉलोनी का है। युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग टंकी के नीचे खड़े होकर युवक को समझाने का प्रयास करते रहे। कई लोग अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते नजर आए। भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस को मौके पर व्यवस्था संभालनी पड़ी। घटना की सूचना मिलने के बाद सहसवान कोतवाली पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *