बदायूॅं जनमत। उमंग कार्यक्रम एक पहचान कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन उसावां ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय उसहैत में किया गया। जिसमें कक्षा 1,2,3 बाल कविता प्रतियोगिता में हिंदी व अंग्रेजी में क्रमशः नव्या खिरिया मधुकर व मोहम्मद हसन मुबारकपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में पारुल शंकरपुर प्रथम, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में कक्षा 4,5,6,7,8 ने क्रमशः तनिष्क उसहैत प्राचीन, पारुल शंकरपुर, वंश शंकरपुर, श्याम शर्मा कुंवरगांव, निधि यादव भुंडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिक्टेशन अंग्रेजी में कक्षा 4,5,6,7,8 में क्रमशः तनिष्क उसहैत प्राचीन,अभिषेक नगरिया भूरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6,7,8 में भाषण प्रतियोगिता हिंदी व अंग्रेजी में क्रमशः आरुषि रतेनगला व आयत उसहैत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिबेट /वादविवाद प्रतियोगिता हिंदी व अंग्रेजी में क्रमशः प्राची फतेहगढ़ व आयत उसहैत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के आयोजन में एआरपी लाभेश यादव, फखरे आलम, आवाज़ हुसैन ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ रामसेवक वर्मा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष योगेश शाक्य, ब्लॉक अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नंद किशोर पाठक, मंत्री रत्नेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण, जूनियर शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष मो. कामरान, पूर्व एआरपी अरुण कुमार शाक्य, मो. तय्यब खां, सविता, प्रमोद कुमार शर्मा, अशोक कुमार, हेमेन्द्र कुमार, हेमचन्द्र सिंह, नफीस अहमद, मो. शाकिब, देवेश कुमार, राजेश बाबू वर्मा, कौशल किशोर गुप्ता, एलन गंगवार, चंद्रशेखर , जितेंद्र, अतुल प्रताप आदि का विशेष सहयोग रहा। समापन समारोह के अवसर पर बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया तथा ब्लॉक अध्यक्ष रामसेवक वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।


