राजकीय महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान परिषद का गठन; अभिनव अध्यक्ष, अरविंद महामंत्री बने

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन एवं नवाचार को प्रोत्साहन देने के लिए शहर के राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए भौतिक विज्ञान परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने की।
अध्यक्ष पद पर अभिनव राठौर, महामंत्री पद पर अरविंद, उपाध्यक्ष पद पर सिया मिश्रा व अरुण सिंह, मंत्री पद पर ज्ञान सिंह तथा सहमंत्री पद पर अवनीश यादव और रंजीत कुमार का चयन किया गया। प्रयोगशाला मंत्री के रूप में दीक्षा शर्मा, सबिया बी और अंकित कुमार चुने गए। कार्यक्रम में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ रविंद्र सिंह यादव, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ हुकुम सिंह तथा वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ सरिता यादव ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और छात्रों से स्वाध्याय, अनुसंधान व तकनीकी नवाचार के माध्यम से अपने कौशल के विकास का आह्वान किया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि परिषद के माध्यम से छात्र अपने अध्ययन, प्रयोगशाला कार्य और अनुसंधान गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करके राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को पूर्ण करेंगे। कार्यक्रम का संचालन परिषद के संयोजक डॉ संजीव राठौर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *