बदायूॅं जनमत। शासनादेश के अंतर्गत जिले में 14 सितंबर से 19 सितंबर तक 6 दिवसीय विशेष अभियान मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के अंतर्गत परिवहन विभाग की टीमों द्वारा स्कूली वाहनों को चेक करने करते हुए 05 स्कूली वाहनों को मानक के अनुरूप न पाए जाने पर चालान/बंद की कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही ए.आर.टी.ओ. हरिओम गौतम द्वारा ओवरलोड माल वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए खनन में संलिप्त 08 ओवरलोड वाहनों को थाना बिसौली एवं उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया। जिनके द्वारा 03 लाख रुपये जुर्माने के रूप में सरकारी खाते में जमा कराया गया। इसी के साथ-साथ सड़क सुरक्षा की दृष्टिगत बिना सीट बेल्ट, हेलमेट रॉन्ग साइड ड्राइविंग एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग के अभियोग में 38 दो पहिया व चार पहिया वाहनों के चालान किए गये। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत वाहन स्वामियों से अनुरोध है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें। वाहनों के प्रपत्र पूर्ण रखें, क्षमता से अधिक वाहनों में ओवरलोडिंग ना करें, सड़क सुरक्षा में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें।

