जेएस महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण पर साइबर क्राइम, रोड सेफ्टी व हेल्पलाइन को जागरूक किया

शिक्षा

बदायूँ जनमत। अलापुर के ग्राम उनौला स्थित जेएस (पीजी) कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालेज संस्थापक नरेंद्र यादव व कॉलेज के डायरेक्टर विकास यादव तथा मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक आरती कौशिक ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन किया तथा महिलाओं से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर साइबर क्राइम, रोड सेफ्टी और यातायात नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया। महाविद्यालय के संस्थापक नरेंद्र यादव ने महिलाओं को शक्ति का श्रोत बताते हुए पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर के चलने को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्णिमा गौर तथा रुचि द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर राहुल कुमार, सत्येंद्र यादव, डॉक्टर निधि रस्तोगी, डॉक्टर अंशुमान गुप्ता, छविराम, राहुल कुमार, मो नाजिम, मखलूस अली, इरम, ललित यादव, सूर्यश रस्तोगी, सर्वेश यादव, सुनील भास्कर, प्रेम पाल एवं सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *