उसहैत में कांवड़ियों के दो गुट भिड़े; बवाल की सूचना पर दौड़े अफसर, देर रात तक सभांला मोर्चा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उसहैत थाना क्षेत्र में डीजे कंप्टीशन को लेकर कांवड़ियों के दो गुट आपस में भिड़ गए, सूचना है कि नौबत हाथापाई तक आ गई। जिसके बाद कछला गंगा घाट जल लेने जा रहे जत्थे ने कादरचौक रोड़ पर जाम लगा दिया। इसी बीच बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स समेत आला अधिकारी भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देर रात तक एसडीएम दातागंज और सीओ उझानी उसहैत क्षेत्र में डटे रहे और स्थिति पर नजर बनाए रहे। पुलिस का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। दोनों पक्षों को समझा दिता गया है।
जानकारी के अनुसार, उसहैत थाना क्षेत्र के गांव करीम नगर निवासी एक ही वर्ग के कांवड़ियों के दो गुट आपस में डीजे कंप्टीशन कर रहे थे। कंप्टीशन करते-करते दोनों गुट उसहैत कादरचौक रोड पर मैदान में पहुंच गये। जहां काफी देर तलक दोनों गुटों में डीजे कंप्टीशन हुआ। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात हाथापाई तक जा पहुंची। जिसके बाद मारपीट और बवाल की अफवाह फैल गई। अफवाह फैसलते ही थाना पुलिस एक्टिव हो गई।
उसहैत थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह की सूझबूझ से तत्काल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। उधर सीओ उझानी और एसडीएम दातागंज भी घटनास्थल की ओर पर दौड़ पड़े। प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर रवाना कर दिया। वहीं चर्चा है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। उधर, एसडीएम दातागंज ने बताया कि दो पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई थी। अब कोई बात नहीं है। शांति व्यवस्था कायम है।

साम्प्रदायिकता फैलाने की कोशिश…

डीजे कंप्टीशन को लेकर भिड़े एक ही समुदाय (वर्ग) के दो पक्षों के बाद आसपास के गांवों में साम्प्रदायिकता फैलाने की कोशिश की गई। जिसकी अफवाह फैलते ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे। स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को समझा कर रवाना कर दिया।

देर रात तक अफसरों का डेरा…

घटना के बाद देर रात तक एसडीएम दातागंज और सीओ उझानी समेत अन्य अफसर उसहैत थाने पर डेरा जमाए रहे। रात करीब 12 बजे तक सभी अफसर थाने पर मौजूद स्थिति का जायजा लेते रहे। वहीं थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह देर रात तक दौड़ते रहे।

रात करीब 12 बजे उसहैत थाने पर खड़ीं अफसरों की गाड़ियां : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *