सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने फुफेरे भाई पर लगाया हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक के फुफेरे भाई ने उसकी हत्या की है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हादसे में मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
सहसवान कोतवाली इलाके के सुजावली गांव निवासी धीरेंद्र (30) अपने फुफेरे भाई नेमपाल के साथ बाइक से जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां में मेला देखने गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। वहीं सिलहरी गांव के पास दिल्ली रोड पर पुलिस को उसका शव पड़ा मिला।
पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी तो परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो रिपोर्ट में हादसे में मौत की पुष्टि हुई है। इधर, परिजनों ने बताया कि धीरेंद्र का फुफेरा भाई लापता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि पूरे मामले में कहीं न कहीं नेमपाल की भूमिका संदिग्ध है। उसका फोन भी बंद जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *