बदायूॅं जनमत। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शेखूपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय वार्डन उपासना सिंह, के अवकाश पर होने के कारण फुल टाइम टीचर दीपा सक्सेना पर वार्डन का प्रभार था, वह उपस्थित मिलीं।
दिव्या मिश्रा एवं विजय लक्ष्मी, फुल टाइम टीचर अनुपस्थित मिली, दोनों अनुपस्थित शिक्षिकाओं का मानदेय रोके जाने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया गया। वहीं बच्चों के कमरों में दो पंखे लगे थे, जिनमें से 01 पंखा खराब मिला, जिसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य रसोईया संतोष व सहायक रसोईया लडैती देवी का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार को इनके विरूद्ध नियमतः कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

