बकाया टैक्स वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई, बदायूं में 16 वाहन सीज

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं राजस्व वसूली के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लंबे समय से बकाया टैक्स जमा न करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 16 वाहनों को सीज किया गया।
जिसमें 04 ईको वैन 02 बड़ी बस 05 ई-रिक्शा और 05 ऑटो शामिल हैं। सभी वाहनों को पुलिस लाइन, उप संभागीय परिवहन कार्यालय एवं थाना सहसवान में सीज किया गया है। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 64 दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के चालान किए गए।
परिवहन विभाग द्वारा वाहन स्वामियों एवं आमजन से अपील की गई कि वे अपने वाहनों का बकाया टैक्स समय से जमा करें तथा दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने तथा बकाया कर जमा न करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध आगे भी अभियान चलाकर नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

बदायूं में अभियान के तहत वाहन चैक करते हुए परिवहन विभाग के अधिकारी : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *