बदायूॅं जनमत। सेफ फ्यूचर अभियान के तहत परिवहन विभाग द्वारा बार-बार फिटनेस करने के लिए नोटिस देने के उपरांत भी स्कूलों द्वारा वाहनों की फिटनेस नहीं कराए जाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम गौतम द्वारा अवगत कराया गया है कि 68 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है, जारी की गई स्कूली वाहनों की रेट लिस्ट में से यदि वाहन द्वारा कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है तो स्कूल प्रशासन/संचालक स्वयं उत्तरदाई होगा।
उन्होंने कहा स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी स्कूल संचालक अपने वाहनों के प्रपत्र पूर्व रखें, समय से वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा इत्यादि कराते रहें।

