बदायूॅं जनमत। मंगलवार दोपहर बिनावर कस्बे में एक अधेड़ व्यक्ति से बैंक में 57 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दो अज्ञात युवकों ने प्यारेलाल साहू नामक व्यक्ति को बातों में फंसाकर यह वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
प्यारेलाल साहू चोकर का व्यवसाय करते हैं, बिनावर स्थित किसान ग्रामीण बैंक में 57 हज़ार रुपये जमा करने गए थे। बैंक में पहले से मौजूद दो युवकों ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया। युवकों ने प्यारेलाल का पैसा जमा करने के लिए फॉर्म भरने का नाटक किया। इसी दौरान उन्होंने प्यारेलाल को चकमा देकर 57 हजार रुपये हड़प लिए और मौके से फरार हो गए। जब प्यारेलाल ने पीछे मुड़कर देखा, तो दोनों युवक गायब हो चुके थे।
प्यारेलाल ने शोर मचाया और आसपास के लोगों ने युवकों को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित प्यारेलाल साहू ने बिनावर थाने में इस संबंध में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बैंक का मौका मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि ठगी करने वाले आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

