बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की शाखा बदायूं का विस्तार, भारत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीकृष्ण प्रचार मंत्री

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बुद्धिष्ट सोसायटी आफ इंडिया शाखा बदायूं की एक आवश्यक बैठक शहर के अम्बेडकर पार्क नेकपुर में आयोजित हुई। जिसमें सर्वप्रथम गत कार्यवाही की पुष्टि की गई। उसके पश्चात् सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
जिसमें भारत सिंह अम्बेडकर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविन्द कुमार प्रवक्ता, महेश चंद्र शास्त्री, मनोज कुमार एड, राधेश्याम शील को उपाध्यक्ष एवं श्री कृष्ण को प्रचार मंत्री बनाया गया। वहीं राधेश्याम पीएनबी को संयुक्त मंत्री बनाया गया। लोकमन सिंह, ब्रज पाल सिंह, राम चंद्र सिंह, गनपत राम राम दास, राज पाल सिंह, अमर सिंह कौशल, इं भूपाल सिंह, आरपी त्यागी एड, प्रेमपाल सिंह एड, भीम सेन फौजी आदि संरक्षक मण्डल के निर्देशन में विस्तार किया गया।
बैठक में सोनपाल सिंह, दिग्विजय सिंह एड, राम सरन लाल, प्रीति सिंह बौद्ध, सूरज मुखी, सबिता अम्बेडकर, छोटे लाल बौद्ध, राधेश्याम बौद्ध मंडल अध्यक्ष बीएसआई, गजराज सिंह, राधेश्याम शील, सुरेन्द्र सागर, हरी शंकर, दाताराम, नाथूलाल आदि धम्म बन्धुओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *