भाजपा नेता शैलेश पाठक ने मृतक राजेश के परिजनों को दी 25 हजार की आर्थिक सहायता

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शैलेश पाठक ने रविवार को दातागंज विधानसभा क्षेत्र के अटसेना गांव पहुंचकर मृतक राजेश के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार को अपनी ओर से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। डॉ. पाठक ने परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं और हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि परिवार को हुई क्षति की भरपाई कभी नहीं की जा सकती, लेकिन परिवार की मदद के लिए जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि घटना में कोई दोषी है तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। डॉ. पाठक ने कहा कि दातागंज की जनता से उनका जाति का नहीं दिल का रिश्ता है उसे कायम रखने के लिए लगातार प्रयासरत रहूंगा। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और मामले में प्रभावी कार्रवाई करने की मांग भी की।
उन्होंने परिवार को सरकारी आवास के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया। साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं और समाजसेवियों से अपील की कि वे भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार पीड़ित परिवार की सहायता के लिए आगे आएं। डॉ. पाठक ने ग्रामवासियों की मौजूदगी में कहा कि उनका परिवार लंबे समय से पीड़ित, शोषित और वंचित समाज के हित में कार्य करता आया है। उन्होंने कहा कि अटसेना के इस परिवार के लिए आगे भी हर मुश्किल घड़ी में वह खड़े रहेंगे। उनकी ओर से की गई आर्थिक सहायता और परिवार के प्रति संवेदना की क्षेत्र में सराहना की गई। इस दौरान पूर्व प्रधान के अलावा अरविंद अग्निहोत्री, अभय, मनोज शर्मा, सोरन कश्यप, पंजाब सिंह यादव, नन्हे ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *