बदायूं में परीक्षा के बाद होटल में पहुंचीं दो छात्राएं, पुलिस ने मारा छापा तो मच गई अफरातफरी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। हनुमान दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने एक होटल में मंगलवार को छापा मारा। इस दौरान पुलिस को देखकर दो युवक पीछे के रास्ते से भाग गए। जबकि दो छात्राओं को पुलिस ने संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। दोनों को थाने ले जाया गया, जहां परिजनों को बुलाकर उनके सुपर्द कर दिया गया। एक किशोरी स्कूल की ड्रेस पहने थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
दातागंज कस्बे में हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल की दो छात्राओं को होटल में युवकों के साथ प्रवेश करते देख लिया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा। इस दौरान दो युवक पीछे के रास्ते से भागने में सफल हो गए। पुलिस ने दोनों छात्राओं से पूछताछ की और थाने ले आई। छात्राओं ने बताया कि उनका हाईस्कूल का आखिरी पेपर था। पेपर छूटने के बाद कुछ खाने के लिए वह दोनों होटल में आईं थीं। उन्होंने बताया कि होटल से भागे युवक कौन थे इसकी उनको जानकारी नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने किशोरियों के परिजनों को बुला लिया। हिदायत देते हुए दोनों को परिजनों के सुपर्द कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होटल में आने-जाने की कोई एंट्री नहीं…

होटल में कौन आया और कौन चला गया इसकी कोई डाटा एंट्री पुलिस को नहीं मिला। न ही किसी रजिस्टर पर नाम पता अंकित किया गया था। होटल में अनैतिक काम होने का आरोप लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने छापा मारा था। होटल में दो छात्राएं पुलिस को मिलीं। उनको थाने लाकर पूछताछ की गई और परिजनों को सौंप दिया गया है। भागे हुए युवकों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। जो भी तथ्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *