तहसील बार एसोसिएशन ने की तहसीलदार के तबादले की मांग; मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कार्य बहिष्कार रहेगा जारी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। तहसील दातागंज में बीती 28 फरवरी को तहसीलदार के चेंबर में अधिवक्ताओं और तहसीलदार के बीच विवाद हुआ था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। विवाद की सूचना पर बार कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी संतोष सिंह एवं राकेश पुष्कर एडवोकेट मौके पर पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार दातागंज को समझने का प्रयास किया, लेकिन वह कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। मामला कोतवाली तक पहुंचाने के कारण एसडीएम ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया था कि वह शांत रहें और होली का त्योहार मनाएं।
अधिवक्ताओं ने एसडीएम धर्मेंद्र सिंह की बात मानी और होली का त्योहार मनाने अपने घरों को चले गये। होली के त्योहार के बाद तहसील बार के वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष आराम सिंह यादव, दातागंज के पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका एवं बार के अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक एडवोकेट, बार के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह तोमर आदि तहसीलदार से उनके चेंबर में होली मिलने गये, लेकिन उन्होंने होली मिलने से स्पष्ट मना कर दिया। आरोप है कि गलत व्यवहार किया। जिस कारण अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। बार कक्ष में बैठक के उपरांत अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय दातागंज का बहिष्कार किया।
इस संदर्भ में मंगलवार को अधिवक्ता उप जिलाधिकारी से मिले एवं घटना की जानकारी दी। आज से अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर तहसीलदार के स्थानांतरण न होने तक चले गये। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र उप जिला अधिकारी को सौंपा है।

मामले की जानकारी देते हुए तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *