बदायूॅं जनमत। नगर पालिका परिषद कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में दो सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर मृतक आश्रित को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने सेवानिवृत्त कर्मचारी माया पत्नी सुरेन्द्र और सुशीला पत्नी मुन्ना को शॉल, माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही दोनों कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में कुल 12 लाख 16 हजार 559 रुपये का चेक प्रदान किया गया।
चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने कहा कि पालिका के सफाई कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण के कारण ही नगर पालिका स्वच्छता के क्षेत्र में हमेशा आगे रहती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहेगा।
उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है और उनके कार्य हमेशा सराहनीय रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका आगे का जीवन सुखमय बीते और जरूरत पड़ने पर पालिका हमेशा उनके सहयोग के लिए तैयार रहेगी। कार्यक्रम में मृतक आश्रित के रूप में राजेन्द्र को नियुक्ति आदेश भी सौंपा गया।
विदाई समारोह में निर्माण विभाग के सूर्य प्रताप सिंह, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवैद इकबाल गनी, रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, राजेन्द्र सिंह, विनोद सोनकर, महेश बाबू, गजेन्द्र, सफाई कर्मचारी नेता रमेश डी लाल, संदीप, अरुण, शिवा, छोटे, संजय आदि पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।


