बदायूं में फर्राटा पंखे में करंट आने से कक्षा तीन के छात्र की मौत, गेंहू निकालते समय हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। वजीरगंज थाना क्षेत्र के सहावर खेड़ा में शनिवार रात कमरे में रखी कुठिया से गेहूं लेने गए नौ साल के बालक आयुष की करंट लगने की मौत हो गई। कमरे में बेटे को अचेत अवस्था में पड़ा देख मां बेसुध हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।
गांव निवासी आयुष के चचेरे भाई सरवन सिंह ने बताया कि आयुष ने अपनी चीज लेने को पैसे मांगे थे। मां ने आयुष से कमरे कुठिया से गेंहू निकालने को कह दिया। वह कमरे से गेंहू लेने को गया था। इसी दौरान वह पास ही रखे फर्राटा पंखे में करंट आने से उसकी चपेट में आ गया। मां के कमरे में जाकर देखा, तो वह अचेत पड़ा था। उसके पास ही गेहूं की थैली भी पड़ी मिली। मां बेटे को देखकर चीखकर बेसुध हो गई। परिजन आयुष को लेकर सीएचसी बिसौली लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
आयुष कक्षा तीन में पढ़ता था। उसके परिवार में पिता सोनू सिंह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आयुष का एक छोटा भाई भी है, जिसकी उम्र महज डेढ़ माह है। बड़े बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *