दावत-इ-इस्लामी इंडिया की जानिब से पैगंबरे इस्लाम के 1501 वें जन्मदिन पर फल वितरण

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। 1501वें जश्न-ए-विलादत-ए-मुस्तफ़ा के शुभ अवसर पर दावत-ए-इस्लामी इंडिया के विभाग GNRF के तहत ककराला व अलापुर के आजाद मेडिकल सेंटर, डॉक्टर उरूज हॉस्पिटल, डॉक्टर खालिद नदीम क्लिनिक, डॉ शादाब क्लीनिक व अन्य अस्पताल में गरीबों और मरीजों में फल वितरण का कार्यक्रम किया गया।
फल वितरण का उद्देश्य मरीजों गरीबों की मदद करना और उनके स्वास्थ्य की देख रख करना था। GNRF मुल्क के तरक्की और खुशहाली के लिए इस तरह के सामाजिक कार्य करता रहता है। इसी क्रम में भारत के अधिक शहरों में आशिक़ान-ए-रसूल ने मोहब्बत और अकीदत के साथ ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ (मानव सेवा) का सिलसिला जारी रखा।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत, हाफिज कमर, डॉ खालिद नदीम, हाफिज आशिक रसूल, डॉ उरूज खान, डॉ नोमान खान, डॉक्टर अब्दुल कादिर, मुदस्सिर खान, तसखीर आलम, हाफिज आशिक रसूल, आलमजेब, मुन्तजिर खान, नदीम खान, परवेज, वसीम खान आदि जिम्मेदारों ने उपस्थित होकर अस्पतालों और यतीमखानों (अनाथालयों) में मौजूद मरीज़ों, बच्चों और ज़रूरतमंद लोगों को आका की विलादत की खुशी में फल बांटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *