आजम खां को ED केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत, डासना जेल भेजे गए

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद जनमत‌। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को शनिवार को ईडी ने रामपुर जेल से रिहा होते ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आजम खान को आज ईडी की टीम गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट लेकर पहुंची और उनकी पेशी करवाई। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। शनिवार को बेटे अब्दुल्ला के साथ आजम जेल बाहर निकले थे। तभी ईडी ने उन्हें कस्टडी में ले लिया गया था। मालूम हो कि आजम खान के जौहर ट्रस्ट के खिलाफ 2019 में हुई शिकायत पर ईडी ने केस दर्ज किया था। जिसके बाद से जांच दर जांच चलती रही। जौहर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और आजम खां के करीबियों से ईडी ने पूछताछ की।
13 अक्तूबर को रामपुर की जिला जेल में आकर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आजम खान से पूछताछ की थी। करोड़ों के घपलेबाजी की जांच में सामने आया कि 494 करोड़ का हिसाब-किताब ही नहीं मिल रहा। जिसके बाद आजम खान और उनके जौहर ट्रस्ट के खिलाफ भ्रष्टाचार एवं मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज कराया गया था। शनिवार को आजम खान के जेल से रिहा होते ही ईडी ने उन्हें कस्टडी में ले लिया और अपने साथ ले गई। उन्हें रविवार को गाजियाबाद की पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। जहां से आजम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *