बदायूॅं जनमत। सैदपुर कस्बे में आगामी जुलूस ए मोहम्मदी को पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अमन कमेटी की अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के तमाम धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने शिरकत की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम बिसौली प्रियंका गोयल ने सभी से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और मिलजुलकर मनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान कोई भी नई प्रथा नहीं डाली जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। क्षेत्र अधिकारी बिसौली ने भी कहा कि नई प्रथा, आपत्तिजनक पोस्ट या फोटो डालने वाले लोगों पर प्रशासन निगरानी रखेगा जिससे अमन व शान्ति न बिगड़े। बैठक में नगर के मुस्लिम धर्मगुरूओं के अलावा जनप्रतिनिधि, संभ्रांत लोग व पत्रकार उपस्थित रहे।


