बदायूॅं जनमत। रमजान के पाक महीने में इबादत का दौर जारी है। इसके चलते बिसौली नगर की मस्जिद इब्राहीम खां में कुरआन मुकम्मल होने की खुशी में जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें देश में अमन-चैन, भाईचारा, आपसी सौहार्द, तरक्की और खुशहाली के लिए अल्लाह तआला से दुआ मांगी गई।
रमजान की 27 वीं तरावीह के दौरान कुरान ए पाक मुकम्मल किया गया। हाफिज मो. अली खां ने कुरान की तिलावत की और उनके सामा ए फ़राइज़ हाफिज जीशान रजा रहे। इस मौके पर अकीदतमंदों ने फूल मालाएं पहनाकर एवं तौहफे देकर इस्तकबाल किया। मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा के प्रिंसिपल कारी इफ्तेखार हुसैन अशरफी ने कुरान की अजमत और माह ए रमजान की फजीलत बयान की। उन्होंने कहा कि कुरान मजीद अल्लाह की भेजी ऐसी किताब है जो हाफिजों के सीने में रोज ए कयामत तक महफूज रहेगी। कारी अफलाक रज़ा उबैसी ने कहा कि रमजान में ज्यादा से ज्यादा वक्त अल्लाह की इबादत में गुजारें। झूठ, फरेब, चुगलखोरी और दूसरी तमाम बुराइयों से परहेज करें।
इस मौके पर हाफिज शादाब रजा उवैसी, हाफिज फुरकान रजा, अब्दुल कय्यूम, अखलाक अहमद बब्लू, छैले खां, पुत्तन अली, अल्लानूर, भूरे, शब्बीर हुसैन, शफी मो. अमीर अहमद सिद्दिकी, मो. आरिफ, मुबीन अहमद, मो. इसहाक सैफी, मो. अयाज आदि मौजूद रहे।


