बदायूॅं जनमत। सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई। अलापुर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान उसावां थाना क्षेत्र के नगरिया चिकन गांव निवासी 32 वर्षीय आशीष कुमार के रूप में हुई है, जो पूर्व प्रधान पुत्तूलाल के बेटे थे।
परिजनों के अनुसार, आशीष अपने बेटे देव के नवोदय विद्यालय में दाखिले की खुशी में अलापुर से मिठाई खरीदने गए थे। रामलीला मैदान के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आशीष को अस्पताल ले गई। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
आशीष के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। अलापुर के एसएचओ माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि इस मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

