ककराला में हेल्पएनीडी ऑर्गनाइजेशन एवं आयत फाउंडेशन ट्रस्ट ने लगवाया सार्वजनिक प्याऊ

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। गर्मी का मौसम आते ही समाजसेवी संस्थाओं ने प्यासों को पानी पिलाने के लिए कोशिशें तेज कर दीं हैं। जिसके चलते कस्बा ककराला में हेल्पएनीडी डाट ऑर्गनाइजेशन ने सूखे हलक को तर करने के लिए सार्वजनिक आरओ प्याऊ का इंतज़ाम किया है। यह प्याऊ ककराला के पश्चिम एक्सप्रेस थोक बदायूं मार्ग पर रेहान ढाबे के निकट राजपूत इंटर कालेज की भूमि पर लगाया गया है।
प्याऊ को लगाने में हेल्पएनीडी डाट आर्ग का मुख्य सहयोग रहा। जबकि इसका श्रय आयत फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन ज़ुबैर खान सईदी को जाता है। प्याऊ का उद्घाटन दिल्ली के मौलाना साद रशीद नदवी के हाथों किया गया। वहीं दिल्ली से आए मौलाना इस्हाक़ मदनी मुख्य अतिथि रहे।
इस मौके पर ज़ुबैर खान सईद, राजेश कुमार जेई, मास्टर वाहिद ख़ान, मास्टर मुस्लिम खान, रूबैद खान, अकरम ख़ान, हाफिज जहांगीर, आदिल खान, नकी खान, जाकिर टाल वाले आदि मौजूद रहे।         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *