बदायूॅं जनमत। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। मतदान सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक चला। पांच ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों में कुल 62.46% मतदान दर्ज की गई।
डीएम निधि श्रीवास्तव और एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया। मतदान के दौरान अधिकारियों ने लगातार पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। सबसे अधिक मतदान दहगवां के कमालपुर जल्लूनगर में 80.78%रहा। यहां 1363 वोटरों में से 609 पुरुष और 492 महिलाओं ने मतदान किया। अन्य ग्राम पंचायतों में फिरोजपुर गुमराह में 60.4% चंदपुरा में 59.27% पसेई में 58.40%और बैरमई खुर्द में 56.61%मतदान हुआ। मतदान का रुझान दिन भर बढ़ता रहा। सुबह 9 बजे तक 13.12% 11 बजे तक 29.99% दोपहर 1 बजे तक 43.82%और शाम 3 बजे तक 56.19%मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर पहुंच गईं। मतगणना 21 फरवरी को होगी।
यह प्रत्याशी हैं मैदान में…
अंबियापुर ब्लाक की ग्राम पंचायत बैरमई खुर्द में चार प्रत्याशियों धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सोनू, बहोरन, नितिन कुमार हैं। वहीं इस्लामनगर की फिरोजपुर गुमराह ग्राम पंचायत पर कन्यावती पत्नी सोनू, संगीता सिंह पत्नी सौरभ मैदान में हैं। कादरचौक की ग्राम पंचायत पसेई को तपन कुमार, सौरभ यादव मैदान में हैं। दहगवां के कमालपुर जल्लू नगर से ललतेश कुमारी, सुनीता मैदान में हैं। बिसौली की चंदपुरा से मीरा, रेखा, योगेश पाल, इज्जत अली, महावीर, अफजाल, देववती मैदान में हैं जिनका भविष्य पेटियों में कैद हो गया है। कल मतगणना होगी।