बदायूॅं जनमत। उत्तर प्रदेश शासन शासन एवं डीएम अवनीश राय के निर्देशानुसार एक जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों के लिए चलाए जा रहे सेफ़ फ्यूचर अभियान के अंतर्गत दूसरे दिन परिवहन विभाग की टीमों द्वारा स्कूल परिसर में जाकर खड़े 64 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया। प्रवर्तन दलों द्वारा रोड पर 41 वाहन चेक किए गए जिसमें प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान 05 ऐसे वाहन पाए गए जो मानक के अनुरूप नहीं थे। जिनके विरुद्ध विभाग द्वारा चालान की कार्रवाई की गई, अनधिकृत रूप से संचालित दो बसो को सीज किया गया एवं 05 अन्य माल वाहनों को परिवहन कार्यालय में सीज किया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम और मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी एवं परिवहन विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

