बदायूं जिले में यूपी टेट परीक्षा संपन्न; पहले दिन 82 प्रतिशत अभ्यार्थियों ने दी परीक्षा

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। आज गुरूवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा विज्ञापन संख्या 1/UPTET/2026 की लिखित परीक्षा जनपद बदायूं के 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन की देखरेख में कराई गई।
प्रथम दिवस की परीक्षा आज दो पाली में आयोजित हुई। जिसमें प्रत्येक पाली में 5639 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें प्रथम पाली में 4875 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 764 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली का उपस्थिति प्रतिशत 86.45% रहा। वहीं द्वितीय पाली में 4455 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 1184 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली का उपस्थिति प्रतिशत 79% रहा। प्रथम दिवस की दोनों पालियों का उपस्थिति प्रतिशत 82.78 प्रतिशत रहा। प्रथम दिवस की शिक्षक पात्रता परीक्षा सभी केंद्रों पर सकुशल सम्पन्न हुई।

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए डीएम एसएसपी : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *