बदायूॅं जनमत। समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक व सांसद धर्मेंद्र यादव बुधवार को बदायूं लोकसभा की बदायूं विधानसभा में धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। इसके अंतर्गत हाजी रईस द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शिरकत की तत्पश्चात हजरत अतीफ मियां कादरी की माता जी के इंतकाल के बाद उनके आवास पुरसा देने पहुंचे, डॉ मौलाना यासीन उस्मानी के आवास पर, वरिष्ठ पत्रकार आशु बंसल के आवास पर निजी कार्यक्रम में तथा वरिष्ठ नेता स्व रक्षपाल सिंह के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
इससे पूर्व पत्रकारों से वार्ता करते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि एचपीसीएल की डबल मर्डर की घटना बहुत ही दर्दनाक है। इस देश पेट्रोलियम पदार्थों की कमी से जूझ रहा है तथा जनता लाइनों में लगी हुई है ऐसे समय पर उन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की ज़िम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है उन अधिकारियों की सरेआम दिन दहाड़े हत्या के दी जाती है। हत्या से पहले वह अधिकारी सशंकित थे कि उन पर हमला हो सकता है या उनकी हत्या हो सकती है इसकी जानकारी उन्होंने प्रशासनिक आला अधिकारियों को कई बार लिखित तथा मौखिक रूप से भी दी थी। इस सबके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने इतने गंभीर मामले में लापरवाही जताई। मुझे कहने में कोई संकोच नहीं है कि यहां के स्थानीय भाजपा विधायक और उनके स्वजातीय गुंडों ने मिलकर सरेआम इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया है। इस तथाकथित जीरो टॉलरेंस की सरकार में अधिकारी तथा आमजनता कोई भी सुरक्षित नहीं है। समाजवादी पार्टी यह मांग करती है कि पीड़ित परिजनों की मांग के अनुसार सीबीआई जांच कराकर दोषी अधिकारियों तथा राजनीतिक लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए जिससे पीड़ित परिजनों को न्याय मिल सके।
उन्होंने आगे कहा कि श्रद्धेय नेताजी तथा अखिलेश यादव के सानिध्य में मैने बदायूं के विकास में कोई कसर नहीं रखी परंतु आज बदायूं की दुर्दशा को देखकर मन बहुत द्रवित है। सपा सरकार में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराकर मात्र पंद्रह माह में ओपीडी शुरू करा दी गई थी, आज उस मेडिकल कॉलेज का बुरा हाल है। पूरे जिले में सड़कों का जाल बिछवाया, बाईपास बनवाया, बदायूं बरेली फोरलेन बनवाया तथा सैकड़ों प्राथमिक, जूनियर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुलवाए, पूरा जिले का विद्युतीकरण कराया।
उन्होंने स्वास्थ मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वह सिर्फ लंबी लंबी बातें करके बयान मंत्री बनकर रह गए हैं। आगे कहा कि अब 2027 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और बदायूं सहित पूरा प्रदेश फिर विकास की पटरी पर दौड़ेगा।
इस मौके पर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, हाजी रईस, जगत सिंह, अवधेश यादव, स्वाले चौधरी, मोतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद मियां, फरहत अली, ओमवीर सिंह, दलवीर सिंह यादव, राजू सिंह, शिवम राठौर, राहुल कुर्मी, सुनील यादव, राजीव राज गुप्ता, अली अल्वी, गुल्लू यादव, गजेंद्र सिंह, गुलफाम सिंह यादव, सतेंद्र पाल एड, मगद सिंह, प्रभात अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

