बदायूॅं जनमत। सैदपुर नगर के मोहल्ला खेड़ा दादा मियां वाली मस्जिद में हर साल की तरह इस साल भी 28 और 29 वीं तरावीह में शबीना (मुकम्मल कुरआन पढ़ना) पढ़ा गया। जिसकी सदारत मुफ्ती सय्यद मोहम्मद वाकिफ अली साहब ने की। इसमें एक दर्जन से ज़्यादा हुफ्फाज ने कुरआन सुनाया। जिसमें कुछ छोटे छोटे बच्चों ने भी कुरान पाक को सुनाया। सबसे कम उम्र करीब 8 साल के हाफिज सय्यद आतिर अहमद अली ने भी कुरआन पाक सुनाया।
इनके अलावा हाफ़िज़ सय्यद नवाज़ जहीर अली, हाफ़िज़ जुहद अफ़लाक अली, हाफ़िज़ ग़िल्मान रिज़वान खान, हाफ़िज़ अनीक अली, हाफ़िज़ उजैर अली, हाफिज जियान अली ने भी कुरान सुनाया। इमाम मस्जिद दादा मियां हाफ़िज़ रिज़वान ने खिताब किया। वहीं सय्यद आतिफ अली ने भी खिताब किया। मस्जिद कमेटी मेमबेरान व मुताबलली सय्यद सरवत अली, सेकेट्री सय्यद तहब्बर अली, मस्जिद खादिम सय्यद मो, स्वालेह अली, सय्यद जहीरुल हसन, सैयद शाने अली, सैय्यद तौहीद अली, सैय्यद अमजद बाबा आदि मौजूद रहे। आखिर में दुआ ए खास मुफ्ती सैयद मो वाक़िफ अली ने कराई। जिसमें क़ौम और मुल्क की अमन और खुशहाली के लिए दुआ हुई। मस्जिद कमेटी की जानिब से सभी हुफ्फाज किराम के लिए तोहफे दिए गए और सभी सामयीन हजरात के लिए सहरी का इंतजाम कराया गया।
रिपोर्ट : ज़ीशान सिद्दीकी सैदपुर

