पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। ईद-उल-अजहा के मौके पर ईदगाह पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हर साल की तरह इस बार भी एक कैंप लगाया गया। इस कैम्प में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ बदायूं लोक सभा सांसद आदित्य यादव के निजी सचिव अनिल गोस्वामी, आज़मगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव अवधेश यादव और विपिन यादव ने लोगों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे की मिसाल पेश की। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने सभी नमाजियों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ उनके बड़े बेटे दयान रजा और छोटे बेटे अदान रज़ा भी मौजूद रहे।
नमाज अदा करने के बाद सभी नमाजियों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। युवाओं में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। नमाज के बाद पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ज़िला काज़ी हज़रत अतीफ मियां कादरी से मिलने उनके आवास पहुंचे।
इस अवसर पर बदायूं लोकसभा सांसद आदित्य यादव के निजी सचिव अनिल गोस्वामी, आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव अवधेश यादव, विपिन यादव, ओमवीर सिंह यादव, हर्षित यादव, सभासद अनवर खां, सभासद छोटा, सभासद मुशाहिद, सभासद भूरे पीर जी, फ़रहत सिद्दीकी, अनीस सिद्दीकी, कौसर अली, युनुस अल्वी, सीएल गौतम एडवोकेट, अमन यादव, फहीम, बब्लू रिजवान आदि लोग मौजूद रहे।

गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *