बदायूॅं जनमत। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने सखानूं पहुंचकर हज़रत काज़ी शेख शहाब उद्दीन सोहरवर्दी र०अ० की दरगाह पर चादरपोशी और गुलपोशी कर अपनी अकीदत पेश की। दरगाह पर पहुंचने पर दरगाह कमेटी ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का फूल माला से स्वागत किया। उसके बाद पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाई और गुलपोशी की। इसके बाद उन्होंने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि देश में आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहे तथा सभी लोगों की जिंदगी खुशहाल हो।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि उर्स जैसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। यहां हर धर्म और समुदाय के लोग एक साथ आकर दुआ करते हैं, जो हमारे देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है।
इस मौके पर मुख्य रूप से इलियास अहमद अध्यक्ष दरगाह कमेटी, उरूज़, मुर्तजा, यासीन, इमरान, जब्बार अंसारी, खलील अंसारी, दानिश अशर्फी, नदीम अशर्फी, नदीम अंसारी सभासद, कमर अंसारी, रकीब, जाने आलम, उमर, अरबाज, मौलाना अमानत, दानिश, मुशिफुल, पप्पू अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

