हजरत इमाम हुसैन की याद में महफिल, हमेशा हक़ के साथ और बुराई से दूर रहें मुसलमान

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। ककराला स्थित गौसिया मस्जिद में हजरत इमाम हुसैन की याद में एक जलसा जिक्र ए शोहदाए कर्बला हुआ। जलसे का आगाज कुराने पाक की तिलावत से हाफिज हबीब सकलैनी ने किया। शायरे इस्लाम हाफिज आमिल सक़लैनी ने नाते पाक और हजरत इमाम हुसैन की शान में मनक़बत शरीफ पेश करके महफिल में शमा बांध दिया।
शीशगढ़ से तशरीफ़ लाए हजरत अल्लामा मौलाना नसीरुद्दीन अशरफी साहब ने अपनी तकरीर में हजरत इमाम हुसैन की हालते जिंदगी पर रोशनी डालते हुए लोगों को बताया कि आपने हमेशा अमनो शांति का पैगाम दिया और जुल्म के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई। कर्बला के मैदान से हमको यही पैगाम मिलता है कि हम हमेशा हक़ के साथ रहे और बुरे लोगों से दूर रहे। मुसलमान नमाज की पाबंदी करें और तमाम बुरी बातों से दूर रहें।
मौलाना ने लोगों से नशे जैसी बुराई से बचने की भी अपील की। जलसे का संचालन हाफिज जान मोहम्मद सकलैनी ने किया। जलसे के आखिर में सलातो सलाम हुआ और वतन की तरक्की और शांति के लिए दुआ की गई।
इस मौके पर कारी कैश मोहम्मद सकलैनी, हाफिज अब्दुल हफीज़, हाफिज कमर, हाफिज फैज मोहम्मद, मुदस्सिर खान, तसखीर आलम, तौसीफ सकलैनी, हाजी राशिद, हाफिज महमूद, अशरफ अली खान, आदिल भाई आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *