बदायूॅं जनमत। कस्बा उसहैत स्थित हज़रत सैयद सवातुल्ला अली (रौशनी वाले दादा मियां) रहमतुल्लाह अलैहि के मजार पर चांद की चार तारीख को होने वाली सालाना रोशनी कल बुधवार को होगी। इसको लेकर कमेटी द्वारा तैयारी मुकम्मल कर ली गई है।
मुतवल्ली (खादिम) आसिम अहमद ने बताया कि कल बाद नमाज असर कमेटी की ओर से चादर पेश की जाएगी। इसके बाद फात्हांख्वानी और चराग रोशन का सिलसिला शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कमेटी द्वारा सभी तैयारी मुकम्मल कर ली गईं हैं। बताया कि हर साल दूर दराज से हजारों अकीदतमंद हज़रत के मज़ार शरीफ पर हाजिरी देने आते हैं। लोग मन्नतें मांगते हैं और जिनकी मन्नत पूरी होती है वे अक़ीदत पेश करते हैं। कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि बाद नमाज इशा सलातो सलाम के बाद आयोजन का समापन होगा।

