बदायूॅं जनमत। सहसवान नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर निवासी एडवोकेट मजाहिर अली और उनकी पत्नी शीरीन पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। उनके प्रस्थान के दौरान घर पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
रवाना होने से पहले लोगों ने दोनों जायरीनों को फूल-मालाएं पहनाकर मुबारकबाद दी और उनसे देश की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ करने की गुजारिश की। इस दौरान लोगों ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए उनके सुरक्षित और सफल हज यात्रा की कामना भी की। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे लंबे समय से इस पवित्र यात्रा का इंतजार कर रहे थे। हज पर रवाना होने को लेकर घर में खुशी का माहौल था, लेकिन विदाई के समय परिजनों की आंखें नम हो गई। विदाई के बाद दोनों जायरीन हज की यात्रा के लिए रवाना हुए।

