हुसैनी फाउंडेशन ने विधवाओं और जरुरतमंदों वितरित किये कंबल, शीतलहर और ठिठुरन से परेशान हुए लोग

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। शीतलहर और अत्यधिक कोहरे व ठिठुरन से परेशान लोगों को परेशानी को देखते हुए हुसैनी फाउंडेशन ट्रस्ट की जानिब से दूसरी बार कंबल वितरित किये गए।
सैदपुर बस्ती की हुसैनी फाउंडेशन ट्रस्ट के सदर व शहर काज़ी मुफ्ती सैय्यद मुहम्मद वाकिफ अली के जेरे सरपरस्ती शुक्रवार को मोहल्ला खेड़ा पर कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जनाब अब्दुल मुस्तफा साहब ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सैकड़ों लोगों को कम्बल दिए गए, जिसमें नूर जहां, रजनी, गुड्डू सागर, शीतल, सुनीता, सुनील, शबनम, नाज़मा, रहमत आदि को कम्बल मिलने के बाद उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम का संचालन सैय्यद आतिफ अली साहिब ने किया, कार्यक्रम में बस्ती के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। ट्रस्ट के तमाम सदस्यों ने गरीब लोगों की खिदमत करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बस्ती में लोगों ने हुसैनी फाउंडेशन की इन सामाज सेवाओं की खूब सराहना की।
इस अवसर पर आरिफ अली, राजा सय्यद, इमरान अशरफी, सलाह अली, जमील अली, जहीरुल हसन, निशात अहमद, तकी अशरफी, फैय्याज अहमद आदि मौजूद रहे।

जरुरतमंदों को कंबल तक्सीम करते हुए हुसैनी फाउंडेशन के पदाधिकारी : जनमत एक्सप्रेस।

रिपोर्ट – ज़ीशान सिद्दीकी सैदपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *