बरेली जनमत। तहसीनी फाउंडेशन के सचिव तौहीद अहमद ख़ां रज़वी की तीन किताबें उर्स ए रज़वी के मौके पर मंज़रे आम पर आईं।
1500 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम के मौके पर नबी ए अकरम सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की सीरत पर आधारित किताब “प्यारे नबी की प्यारी सीरत” मंज़र ए आम पर आई। इसका उर्दू और हिंदी एडिशन दोनों मार्केट में आ चुका है। इसके अलावा तौहीद अहमद खान रज़वी की दूसरी किताब इस्लामिक नॉलेज का उर्दू एडिशन भी मंजर ए आम पर आया है। इसके हिंदी और इंग्लिश एडिशन ने लोगों में खूब लोकप्रियता हासिल की और मिलियन में इसकी पीडीएफ डाउनलोड की गई है। अब तक इंटरनेट पर और 10 हजार से ज्यादा इसकी हार्ड कॉपी बिक चुकी है। आज इसका उर्दू एडिशन भी आया है।

