बदायूॅं जनमत। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ किया गया। यह सुविधा कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शारदेन्दु पाठक, प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार, उप प्रधानाचार्य डॉ. नेहा सिंह ने संयुक्त रूप से किया गया।
सीटी स्कैन मशीन आधुनिक फिलिप्स 128 स्लाइस हाई पावर मशीन है, जो जनपद की सबसे अत्याधुनिक और उच्च क्षमता वाली मशीन है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांचों के लिए दर निर्धारित किए हैं। जिसके चलते बिना कॉन्ट्रास्ट 600–1500 और कॉन्ट्रास्ट सहित 2500 रुपये निर्धारित की गई है। यह सुविधा आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।
कॉलेज प्राचार्य डॉ अरुण कुमार ने कहा कि “हमारे संस्थान में सीटी स्कैन जैसी अत्याधुनिक सुविधा शुरू होने से न केवल जनपद बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि मेडिकल कॉलेज में लगातार नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए, ताकि आमजन को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं घर के नजदीक ही मिल सकें।”
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रितुज अग्रवाल, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. मुक्तयाज हुसैन, डॉ. अमित कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन यादव, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. लालेन्द्र यादव सहित शिवशंकर मौर्या, रिजवान, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

